अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की बढ़ी मुश्किलें, 2 PAN कार्ड, 2 पिता और 2 देशों की नागरिकता?

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 15 May 2026 6:40 AM

विज्ञापन

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी.

Rujira Banerjee Two PAN Cards Case: अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी पर 2 पैन कार्ड रखने और पिता के अलग-अलग नाम दर्ज कराने के गंभीर आरोप लगे हैं. थाई नागरिकता और ओसीआई कार्ड में विसंगति को लेकर बंगाल की राजनीति में बवाल शुरू हो गया है.

विज्ञापन

Rujira Banerjee Two PAN Cards Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ‘नबान्न’ से लेकर दिल्ली तक सियासी भूचाल आ गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला बनर्जी एक नये और बेहद गंभीर विवाद में फंस गयीं हैं.

कटघरे में टीएमसी का ‘शाही परिवार’

कोयला घोटाले (Coal Scam) की जांच का सामना कर रहीं रुजिरा पर अब ‘फर्जी’ दस्तावेजों और पहचान छिपाने के संगीन आरोप लगे हैं. ताजा खुलासे के अनुसार, रुजिरा के पास न केवल दो अलग-अलग पैन (PAN) कार्ड हैं, बल्कि उन पर दर्ज उनके पिता के नाम और नागरिकता को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है. इस खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीएमसी के ‘शाही परिवार’ को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

दस्तावेजों का मायाजाल : एक रुजिरा के 2 पिता?

रुजिरा बनर्जी के पास से मिले दस्तावेजों ने जांच एजेंसियों को भी चकरा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दस्तावेजों में पिता के नाम अलग-अलग दर्ज हैं.

  • PIO कार्ड का सच : रुजिरा के पीआईओ (PIO) कार्ड में उनके पिता का नाम निपन नरूला दर्ज है.
  • OCI कार्ड में बदलाव : जब उन्होंने ओसीआई (Overseas Citizenship of India) कार्ड के लिए आवेदन किया, तो वहां पिता का नाम गुरचरण आहूजा बताया.
  • 2 PAN कार्ड का खेल : रुजिरा के पास 2 पैन कार्ड होने की बात सामने आयी है. पहला पैन (AJNPN2286R) उनके अपने नाम पर है, जबकि दूसरा पैन (CMPN9377F) रुजिरा नरूला के नाम पर है, जिसमें पिता का नाम अलग है.

इसे भी पढ़ें : कोयला तस्करी मामले में सीएम ममता बनर्जी की बहू रुजिरा और बंगाल के विधि मंत्री मलय घटक को ईडी का नोटिस

थाई नागरिकता और ‘गोल्ड स्मगलिंग’ का साया

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जांच में पता चला है कि रुजिरा नरूला बनर्जी के पास थाईलैंड (Thailand) की नागरिकता और वहां का पासपोर्ट है. भारत में पैन कार्ड बनवाते समय उन्होंने कथित तौर पर अपनी विदेशी नागरिकता की जानकारी छिपायी, जो कानूनन जुर्म है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rujira Banerjee Two PAN Cards Case: रुजिरा बनर्जी का विवादों से है पुराना नाता

रुजिरा वही शख्सीयत हैं, जिनका नाम पहले भी सोना तस्करी (Gold Smuggling) के आरोपों में आ चुका है. वर्ष 2012 में अभिषेक बनर्जी से शादी के बाद वे अचानक सुर्खियों में आयीं थीं.

विपक्ष हमलावर- क्या यह विदेशी एजेंट है?

अभिषेक बनर्जी की पत्नी के बारे में हुए इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में रुजिरा बनर्जी को लेकर तीखी बहस छिड़ गयी है. भाजपा समर्थकों और नेटिजंस पूछ रहे हैं कि क्या रुजिरा एक ‘डीप एसेट’ या विदेशी एजेंट हैं?

विपक्ष ने पूछा- ममता या अभिषेक देंगे स्पष्टीकरण?

विपक्ष ने पूछा है कि क्या ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी इस ‘डॉक्यूमेंट्री विसंगति’ पर देश को स्पष्टीकरण देंगे? साथ ही मांग की जा रही है कि नागरिकता अधिनियम के उल्लंघन और धोखाधड़ी के मामले में उन पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी जांच की जाये.

इसे भी पढ़ें

TMC में गृहयुद्ध! नेताओं ने I-PAC को ठहराया जिम्मेदार, ममता बनर्जी को संकट की चेतावनी, क्या खतरे में है दीदी की कुर्सी?

सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी को एयरपोर्ट पर रोका गया, दुबई जा रहीं थीं अभिषेक बनर्जी की पत्नी

कोयला घोटाला में घिरे अभिषेक बनर्जी और रुजिरा की दिलचस्प है लव स्टोरी, भतीजे की शादी में शामिल नहीं हुई थीं ममता बनर्जी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola