ePaper

ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी को एयरपोर्ट पर रोका गया, दुबई जा रहीं थीं अभिषेक बनर्जी की पत्नी

Updated at : 05 Jun 2023 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी को एयरपोर्ट पर रोका गया, दुबई जा रहीं थीं अभिषेक बनर्जी की पत्नी

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की बहू और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई नहीं जाने दिया गया. इमिग्रेशन की टीम ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

ममता बनर्जी के भतीजे की पत्नी रुजिरा बनर्जी को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को दुबई जाना था. सुबह 7 बजे उनकी फ्लाइट थी. इस फ्लाइट में सवार होने के लिए वह सुबह करीब 6:30 बजे दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं. लेकिन, उन्हें विमान में सवार नहीं होने दिया गया. इमिग्रेशन की टीम ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया. रुजिरा के पति अभिषेक बनर्जी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करार दिया है.

दुबई नहीं जा सकीं ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी काफी देर तक एयरपोर्ट पर ही रहीं. उन्होंने अपने वकीलों से कानूनी सलाह ली. हालांकि, कई घंटे तक वहां रहने के बाद वह अपने घर लौट गयीं. अभिषेक बनर्जी और रुजिरा बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही है. इसी सिलसिले में ईडी ने रुजिरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है. यही वजह है कि उन्हें विदेश जाने से रोक दिया गया है.

रुजिरा के पति अभिषेक बनर्जी बोले- कोर्ट की अवमानना

उधर, रुजिरा बनर्जी के पति और तृणमूल कांग्रेस के नेता सह डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें और उनकी पत्नी को विदेश जाने की अनुमति मिल चुकी है. दमदम एयरपोर्ट से उनकी पत्नी को दुबई के लिए उड़ान भरने से रोकना सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवहेलना है. यह कोर्ट की अवमानना है.

Also Read: कोयला तस्करी मामला: ममता बनर्जी की बहू रुजिरा की बढ़ी मुश्किलें, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

इमिग्रेशन ने कहा- हमने अपनी जिम्मेदारी निभायी

दूसरी तरफ, इमिग्रेशन ने कहा है कि रुजिरा बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है. इसलिए वह विदेश नहीं जा सकतीं. जिन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होता है, उन्हें एयरपोर्ट पर रोकना इमिग्रेशन की जिम्मेदारी है और उसके अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं. बता दें कि कोयला तस्करी मामले में रुजिरा बनर्जी के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज कर रखा है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola