सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ायी अभिषेक बनर्जी की टेंशन, भवानीपुर थाने में केस दर्ज, दीदी के बाद मुश्किल में ‘भाईपो’!
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 28 May 2026 6:01 PM
Complaint Against Abhishek Banerjee: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज की गयी है. उन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला सोशल मीडिया पोस्ट करने का आरोप है. बिधाननगर में भी भड़काऊ भाषण के मामले में उन पर FIR दर्ज है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
Complaint Against Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति के केंद्रबिंदु और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके आवास ‘शांतिनिकेतन’ की सुरक्षा में कटौती और केएमसी के नोटिसों के बीच अब उनके खिलाफ कोलकाता के भवानीपुर थाने में एक शिकायत दर्ज हुई है.
डायमंड हार्बर के सांसद पर पहले से दर्ज है एक प्राथमिकी
आरोप है कि डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी ‘गैर-जिम्मेदाराना’ पोस्ट की, जिससे राज्य का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है. यह शिकायत ऐसे समय में हुई है, जब वे पहले से ही बिधाननगर में दर्ज एक प्राथमिकी (FIR) का सामना कर रहे हैं.
भवानीपुर में अर्नब कांति ने खोला मोर्चा
गुरुवार को पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि अर्नब कांति दास नामक व्यक्ति ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शिकायतकर्ता ने 2 मई 2026 को की गयी एक सोशल मीडिया पोस्ट की प्रति पुलिस को सौंपी है. उनका दावा है कि इस पोस्ट की भाषा और इरादा दोनों ही समाज में विभाजन पैदा करने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की बढ़ी मुश्किलें, 2 PAN कार्ड, 2 पिता और 2 देशों की नागरिकता?
पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुरू की जांच
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है. आरोपों की सत्यता जांचने के लिए प्राथमिक तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी धाराएं तय की जायेंगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिधाननगर का ‘आधी रात’ वाला बयान
अभिषेक बनर्जी के लिए यह दोहरी मार है, क्योंकि उन पर पहले से ही एक गंभीर FIR दर्ज है. बागुईआटी निवासी राजीब सरकार ने बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कराया था. आरोप है कि 27 अप्रैल को एक जनसभा में टीएमसी नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों और नेताओं को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था- देखेंगे कि 4 मई की आधी रात के बाद उन्हें बचाने कौन आता है. पुलिस इस बयान को भड़काऊ भाषण और हिंसा के लिए उकसाने के एंगल से देख रही है.
इसे भी पढ़ें : 100 से ज्यादा टीएमसी पार्षदों का इस्तीफा, ममता बनर्जी ने कहा- जो जाना चाहते हैं, जा सकते हैं
लालबाजार मुख्यालय की पैनी नजर
कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस इन दोनों शिकायतों को जोड़कर देख रही है. साइबर सेल विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित पोस्ट किस डिवाइस से की गयी और इसका व्यापक असर क्या हुआ. भाजपा ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि टीएमसी नेता हार की बौखलाहट में भाषा की मर्यादा लांघ रहे हैं. टीएमसी का कहना है कि यह पूरी तरह से पॉलिटिकल वेंडेटा यानी राजनीतिक प्रतिशोध है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन
Complaint Against Abhishek Banerjee: अगला कदम क्या होगा?
कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो पुलिस अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद जिस तरह से ‘खाकी’ का रुख बदला है, उसने टीएमसी खेमे में खलबली मचा दी है. अब सबकी नजरें पुलिस की रिपोर्ट पर टिकी हैं कि क्या इस शिकायत को भी FIR में बदला जायेगा.
इसे भी पढ़ें
क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










