कृषि विभाग ने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए किया प्रेरित, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक खेती पर जोर

प्रशिक्षण शिविर की तस्वीर
Gopalganj News : खरीफ महाअभियान 2026: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की ट्रेनिंग. गोपालगंज में कृषि जागरूकता अभियान, बड़ी संख्या में जुटे किसान.
गोपालगंज से विकास दुबे की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज में खरीफ सीजन की खेती को अधिक लाभकारी और उत्पादन उन्मुख बनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 के तहत बुधवार को सदर प्रखंड में प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिविर में कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों के उपयोग तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. बड़ी संख्या में शामिल किसानों को बदलते मौसम के अनुरूप खेती की रणनीति अपनाने की सलाह दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती कृषि चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर ही बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, समय पर बुआई, खेत की तैयारी, संतुलित उर्वरक उपयोग, सिंचाई प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया. अधिकारियों ने किसानों से कृषि विभाग की सलाह का पालन करते हुए नई तकनीकों को अपनाने की अपील की, ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़ सके.
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताए फसल सुरक्षा के आधुनिक उपाय
कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक राणा और डॉ. नवीन कुमार ने किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों की पहचान तथा उनके नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसान नियमित रूप से अपने खेतों का निरीक्षण करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें. समय पर उपचार से फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है. विशेषज्ञों ने मौसम आधारित खेती और कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की.
खेती के साथ स्वरोजगार गतिविधियों को अपनाने की सलाह
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ सुप्रिया साह ने किसानों को कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सरकार कई योजनाएं चला रही है. किसानों को समय पर आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ लेने तथा विभागीय अधिकारियों के संपर्क में रहने की सलाह दी गयी. साथ ही उद्यानिकी फसलों, फसल विविधीकरण और कृषि आधारित स्वरोजगार गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गयी.
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान
शिविर में किसानों ने बीज उपलब्धता, उर्वरक, सिंचाई, फसल सुरक्षा और कृषि योजनाओं से जुड़े सवाल रखे. कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान बताया. किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खरीफ खेती के लिए नई और व्यवहारिक जानकारी मिली है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार राम ने बताया कि 10 जून से 25 जून तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देना, कृषि योजनाओं से जोड़ना और उत्पादन बढ़ाने के प्रति जागरूक करना है.
Also Read : गोपालगंज शहर में लगेंगी 4600 से अधिक एलईडी लाइटें, 9 करोड़ की योजनाओं के लिए निकलेगी निविदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










