गोपालगंज शहर में लगेंगी 4600 से अधिक एलईडी लाइटें, 9 करोड़ की योजनाओं के लिए निकलेगी निविदा

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में शामिल पार्षद व अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : गोपालगंज के विकास को मिली रफ्तार, बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव मंजूर. गली-मोहल्लों में रोशनी, सड़कों का पक्कीकरण और पौधारोपण को मंजूरी.

विज्ञापन

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj News : चन्द्रवंश गिरी उर्फ टुना गिरी सभागार में नगर परिषद बोर्ड की बैठक संपन्न हुई. सभी क्षेत्रों में एलइडी लाइट की कमी को भी मुद्दा बनाया गया. सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने सदन को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. शहर की गली- मोहल्लों में लगभग 4600 से अधिक एलइडी लाइट लगाने का टेंडर हो चुका है. उसका वर्क ऑर्डर हो चुका है. संबंधित एजेंसी को लगाने का कार्य करना है. शहर को दुधिया रोशनी से रोशन करना है. किसी भी गली- मोहल्ला में अंधेरा ना रहे इसका पुरा ख्याल रखा गया है. बैठक के बाद हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि 9 करोड़ रुपये की नाला एवं पथ निर्माण योजनाओं के लिए निविदा निकाली जा रही है. इन योजनाओं के क्रियान्वयन से नगर में जल जमाव की समस्या दूर होगी. इसके अतिरिक्त नगर परिषद क्षेत्र की सभी कच्ची सड़कों का पक्कीकरण किया जा रहा है और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण की भी मंजूरी दी गई.

विज्ञापन

नाला उड़ाही में लापरवाही पर सख्त नगर परिषद, भुगतान रोकने की चेतावनी

बैठक में उपस्थित पार्षदों ने नाला उड़ाही के काम की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया और इसे तेज करने का सुझाव दिया. पार्षदों ने कहा कि शहर के मुख्य नाला ही चोक है. हल्की बारिश होने पर भी सड़कें जलमग्न हो रही. ऐसे हाल में सफाई पर विशेष अभियान की जरूरत है. इस पर सभापति ने सभी पार्षदों से निर्माण कार्य की सतत निगरानी करने का अनुरोध किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार न कराने वाले संवेदकों का भुगतान रोककर उन्हें काली सूची में दर्ज किया जाएगा. बैठक में नाला और पथ निर्माण की योजनाओं को अनुमोदन भी प्राप्त हुआ.

नगर परिषद में इन मुद्दों पर हुआ तीखी बहस

  • मौनिया चौक पर मंदिर के पीछे कराये गये सड़क का निर्माण होते ही उखड़ने लगा.
  • बगैर नक्शा पास कराये कैसे शहर में लोग बेतरतीब तरीके से मकान का निर्माण करा रहे.
  • जिनके घर आने- जाने का रास्ता नहीं उनको घर बनाने की इजाजत कैसे मिल रही.
  • शहर में कहां- कहां प्याऊ लगाया गया, उसमें प्रतिदिन कितना राशि खर्च हुआ सार्वजनिक किया जाये.
  • वर्ष 2021 से संविदा पर कर्मियों की नियुक्ति नहीं करना है तो कैसे संविदा पर लोग काम कर रहे, 2022 से अबतक का सार्वजनिक किया जाये.
  • शहर में मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कब कराया जाता, कितने का एंटी लार्वा खरीदा गया.
  • नालों पर अतिक्रमण को क्यों नहीं हटाया जा रहा, अवैध कब्जा को हटाने के लिए कौन आयेगा.

शहर की सड़कों पर घूम रहे सूअरों को लेकर पार्षदों ने जताई चिंता

बैठक में पार्षद तनवीर अहमद ने शहर में सूअरों के आतंक का मुद्दा उठाते हुए उनके पालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, उप सभापति रुकसाना खातून, पार्षद एवं सदस्य शशक्त स्थाई समिति दीपक कुमार सिंह, राहुल कुमार, तनवीर अहमद, संजीव कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, श्रीमती मालती देवी, दिलदार हुसैन, गीता देवी, मुकेश कुमार चौधरी, दीपा कुमारी, इन्द्रमणि देवी, स्नेहलता देवी, महम्मद सोनू, विपुल अग्रवाल, श्यामलता देवी और निर्मला कुमारी शर्मा उपस्थित रहे.

Also Read : दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर की मौत, चार अन्य घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन