गोपालगंज में प्रबुद्ध जनों के मंथन से बनेगा विकास का नया रोडमैप, कृषि-उद्योग और रोजगार पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हैं प्रभारी मंत्री विजय सिंहा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के विकास को गति देने के लिए प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। बैठक में कृषि, उद्योग, रोजगार, प्राकृतिक खेती और स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के विकास को नई गति और दिशा देने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद किया. इस दौरान कृषि, प्राकृतिक खेती, उद्योग, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्वस्थ जीवनशैली समेत विभिन्न विषयों पर व्यापक मंथन हुआ. समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, लोक सेवकों, जनसेवकों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े लोगों तथा व्यापारिक प्रतिनिधियों ने जिले के विकास को लेकर अपने सुझाव दिये.

विज्ञापन

प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक

प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शक और दिशा देने वाला वर्ग है. उनके अनुभव, ज्ञान और सामाजिक सरोकार से मिले सुझाव विकास योजनाओं को अधिक जनोपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी से ही समग्र और स्थायी विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

संवाद के दौरान प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, गुणवत्तापूर्ण खानपान और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विशेष चर्चा हुई. प्रभारी मंत्री ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अनावश्यक प्रयोग को नियंत्रित करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है. इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद और स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलेगी.

उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रखंडवार मिट्टी के नमूनों की जांच कराने का निर्देश दिया, ताकि मिट्टी की वास्तविक जरूरत के अनुसार ही उर्वरक और कीटनाशकों का इस्तेमाल सुनिश्चित हो सके.

स्थानीय संसाधनों से उद्योग और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से जिले में उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों के विस्तार को लेकर सुझाव लिये गये. स्थानीय कृषि उत्पाद, संसाधनों और पारंपरिक कौशल को उद्योग से जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. मंत्री ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और रोजगार के नये अवसर पैदा करने की दिशा में पहल की जरूरत बतायी.

भारतीय परंपरा और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास का अर्थ केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचनाओं का निर्माण नहीं है, बल्कि स्वस्थ, संस्कारित, नैतिक और जिम्मेदार समाज का निर्माण भी जरूरी है. उन्होंने भारतीय मूल भावनाओं, परंपरागत जीवनशैली, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

उन्होंने प्रबुद्ध जनों से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सामाजिक और नैतिक संकल्प को मजबूत करने तथा सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

प्रबुद्ध जनसंवाद में विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, विधान परिषद सदस्य जनक राम, जिला पदाधिकारी समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे.

फोटो- कार्यक्रम को संबोधित करते हैं प्रभारी मंत्री विजय सिंहा  फोटो कार्यक्रम में शामिल किसान एवं प्रबुद्ध लोग | Prabhat Khabar Network
फोटो- कार्यक्रम को संबोधित करते हैं प्रभारी मंत्री विजय सिंहा फोटो कार्यक्रम में शामिल किसान एवं प्रबुद्ध लोग | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन