इंटर में स्पॉट नामांकन का एक और मौका, 15 से 18 सितंबर तक खाली सीटों पर होगा दाखिला

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए एक और सुनहरा अवसर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 15 से 18 सितंबर तक ओएफएसएस के माध्यम से स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न इंटर कॉलेजों और प्लस-टू स्कूलों में खाली रह गई सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।

विज्ञापन

Gopalganj News : इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में दाखिले से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए स्पॉट नामांकन का एक और मौका दिया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ओएफएसएस के माध्यम से 15 से 18 सितंबर तक स्पॉट नामांकन कराया जायेगा. इस दौरान जिले के इंटर कॉलेजों और प्लस-टू स्कूलों में खाली बची सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे.

विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों का अब तक किसी संस्थान में नामांकन नहीं हुआ है, वे संबंधित स्कूल या कॉलेज में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी लेने के बाद दाखिला करा सकेंगे. बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही स्पॉट नामांकन किया जायेगा.

सीबीएसइ और आइसीएसइ के विद्यार्थियों को भी मौका

स्पॉट नामांकन में केवल बिहार बोर्ड के विद्यार्थी ही शामिल नहीं होंगे. सीबीएसइ, आइसीएसइ और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों को पहले संबंधित संस्थान में विषयवार उपलब्ध सीटों की जानकारी लेनी होगी. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन कराया जा सकेगा.

19 सितंबर तक ओएफएसएस पोर्टल पर करना होगा अपडेट

स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल और कॉलेजों को भी नामांकन का पूरा रिकॉर्ड ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करना होगा. 15 से 18 सितंबर के बीच हुए सभी नामांकनों का ऑनलाइन विवरण 19 सितंबर तक दर्ज करना अनिवार्य होगा.

जिला शिक्षा विभाग ने संस्थानों के प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को रिक्त सीटों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विद्यार्थियों को अंतिम दिन की भीड़ और संभावित तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते नामांकन कराने की सलाह दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन