दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर की मौत, चार अन्य घायल

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

शोकाकुल परिजन की तस्वीर

Siwan News : लैंडस्लाइड त्रासदी: चार घायल, सीवान के युवक की मौत से शोक की लहर, परिजनों में शोक की लहर

विज्ञापन

गुठनी (सीवान) से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News : गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव के एक युवक की दार्जिलिंग में हुए लैंडस्लाइड हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान श्रीकरपुर गांव निवासी सतीश तिवारी (32) वर्ष के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. परिजनों का कहना था कि मृतक दार्जलिंग के समीप ही प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. साइड विजिट करके लौटते समय ये हादसा हुआ. जब लैंड स्लेड में पत्थर कार पर आ गिरी. जिससे सतीश तिवारी की मौत ईलाज के दौरान बंगाल मेडिकल कॉलेज में हो गया. घटना मंगलवार की देर शाम की है.

रोजगार की तलाश में गया था दार्जिलिंग

बताया जाता है कि श्रीकरपुर गांव का युवक रोजगार के सिलसिले में दार्जिलिंग गया हुआ था. इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र में अचानक लैंडस्लाइड हो गया. भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसके परिवार में उसकी पत्नी रीना तिवारी, दो बेटियां श्वेता तिवारी और छोटी तिवारी है. उसके मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार अन्य गंभीर रूप से घायल

हादसे में मृतक के साथ मौजूद चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य भी चलाया गया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में शोक संवेदना व्यक्त

घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ मृतक के घर पर जुटने लगी. गांव के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है. परिजनों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शव को दार्जिलिंग से गांव लाने की प्रक्रिया चल रही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर तक शव के श्रीकरपुर गांव पहुंचने की संभावना है. शव के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. ग्रामीण और परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राज्यपाल की मौजूदगी में सिविल सर्जन को मिला सम्मान, बेहतर प्रदर्शन पर मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन