स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राज्यपाल की मौजूदगी में सिविल सर्जन को मिला सम्मान, बेहतर प्रदर्शन पर मिला प्रशस्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान की उपलब्धि पर मुहर, टीबी नियंत्रण कार्यों के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान. राज्यपाल बोले— डॉ. प्रसाद के प्रयासों से टीबी उन्मूलन में मिली बड़ी सफलता.

विज्ञापन

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan News : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर सिवान के सिविल सर्जन डॉ. श्री निवास प्रसाद को महामहिम राज्यपाल, बिहार द्वारा सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार की उपस्थिति में राजभवन में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया.

विज्ञापन

टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय प्रगति

केंद्र सरकार के “टीबी मुक्त भारत” अभियान को बिहार में सफलतापूर्वक लागू करने वाले जिलों में सीवान अग्रणी रहा है. सीवान में टीबी मरीजों की पहचान, जांच, इलाज और जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया गया. डॉ. श्री निवास प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की, निक्षय मित्र योजना से मरीजों को जोड़ा और समय पर दवा उपलब्ध कराई. राज्यपाल ने डॉ. प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. स्वास्थ्य मंत्री ने भी सिवान की टीम को बधाई दी और अन्य जिलों को इससे प्रेरणा लेने को कहा.

राज्यपाल सम्मान पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों को दिया श्रेय

सम्मान मिलने पर डॉ. श्री निवास प्रसाद ने कहा कि यह पूरे स्वास्थ्य विभाग सीवान की टीम की मेहनत का नतीजा है. हम 2025 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं. इस उपलब्धि से सिवान के स्वास्थ्य विभाग में हर्ष है और जिलेवासियों में गर्व का माहौल है.

Also Read : लोक गायक रामेश्वर गोप की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता, छपरा नाट्य महोत्सव में सजी निर्गुण संगीत की महफिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन