लोक गायक रामेश्वर गोप की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता, छपरा नाट्य महोत्सव में सजी निर्गुण संगीत की महफिल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : छपरा स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित नाट्य महोत्सव के दौरान लोक गायक शिक्षक रामेश्वर गोप ने निर्गुण गायन की प्रभावशाली प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, लाल बाबू यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कबीर के दोहों और पारंपरिक निर्गुण गीतों की प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा.

विज्ञापन

छपरा (सारण) से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
Saran News : छपरा भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित नाट्य महोत्सव में लोक गायक शिक्षक रामेश्वर गोप के निर्गुण गायन की प्रस्तुति हुई. एमएलसी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, शिक्षाविद लाल बाबू यादव आदि की उपस्थिति में हुई गायक गोप के गायन की सराहना की गई. संगीत शिक्षिका कंचन बाला व नाट्यकार डा. अमित श्रीवास्तव के संचालन में गायक गोप ने कबीर सहित कई पारम्परिक निर्गुण गीतों की प्रस्तुति की. गायन की शुरुआत कबीर रचित दोहे विनय करूं कर जोर के सुनूं गुरू कृपा निधान,संतन को सुख दीजिए दया ग़रीबी दान मंगलाचरण से हुई.

विज्ञापन

“रहना नहीं देश विराना है” से भावुक हुआ नाट्य महोत्सव का माहौल

इप्टा के महान कलाकार नाट्यकर्मी बिपीन बिहारी श्रीवास्तव और एकमा इप्टा के अध्यक्ष रहे पत्रकार स्व वीरेंद्र यादव को समर्पित, रहना नहीं देश विराना है साधो रहना नहीं देश विराना है निर्गुण गीत गायन से गायक गोप ने श्रद्धांजलि दी. एकतारा वादन के साथ निर्गुण गायन की समाप्ति भोजपुरी लोक भजन, नैहर में बाड़ू कहियो ससुरा में जइबू पिया जब गोलियां ले आई ए राम सखियां सहेलियां के टोली छूटी जइहें, डोलिया ना केहु बिलमाई ए राम गीत से गायक गोप ने की.

Also Read : राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण पर सख्ती, एनएचएआई ने हटवाईं दर्जनों दुकानें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन