छपरा में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा, भौतिक सत्यापन के बाद होगा लंबित भुगतान
पदाधिकारीयो के साथ बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network
छपरा में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की. राशन कार्ड जारी करने में तेजी लाने और विकास कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
Saran News : छपरा जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागीय एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में राशन कार्ड, पंचायत स्तर पर भवन निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं के साथ सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई.
राशन कार्ड जारी करने में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में सबसे पहले प्रखंडवार राशन कार्ड निर्गत करने की स्थिति की समीक्षा की गयी. जिन प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं पायी गयी, वहां संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. डीएम ने पात्र लाभुकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा.
विकास योजनाओं में बाधा पर होगी कार्रवाई
ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए डीएम ने कहा कि यदि किसी स्तर पर जानबूझकर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाये.
पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के संबंध में संबंधित मुखिया से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया.
सोलर स्ट्रीट लाइट की भौतिक स्थिति का होगा सत्यापन
बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. डीएम ने संबंधित एजेंसियों और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित बीपीआरओ के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट की भौतिक एवं कार्यात्मक स्थिति का सत्यापन कराया जाये.
डीएम ने कहा कि जहां सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित होकर पूरी तरह क्रियाशील हैं, वहां संबंधित एजेंसियों के वास्तविक कार्य निष्पादन और लाइट की कार्यात्मकता के आधार पर नियमानुसार लंबित भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने नियमित निगरानी के माध्यम से विकास योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने को कहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए