सारण: मढ़ौरा में बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, मढ़ौरा में आज से 3 दिन बैंक बंद, ग्राहक रहें तैयार; जानें से कब खुलेंगी शाखाएं

Updated:
विज्ञापन

शहर स्थित बैंक शाखाएं हड़ताल के दिन बंद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मढ़ौरा में बैंक हड़ताल के कारण तीन दिनों तक कामकाज ठप रहेगा। सार्वजनिक बैंकों के बंद होने से वित्तीय लेन-देन और ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

saran Bank News : बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर मढ़ौरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिला. हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत सभी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. इससे बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

तीन दिन बैंक बंद रहने से बढ़ेगी परेशानी

शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे. इससे एटीएम सेवाओं पर दबाव बढ़ने के साथ चेक क्लीयरेंस, लोन से जुड़े काम और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की संभावना है.

बैंक पहुंचकर निराश लौटे ग्राहक

हड़ताल की पूर्व सूचना नहीं होने के कारण कई ग्राहक शुक्रवार को बैंक पहुंचे. शाखाओं में ताला बंद देखकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. वहीं, तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. इससे बैंक कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने और लंबित कार्य निपटाने में परेशानी हो सकती है.

पांच दिन कार्य दिवस की मांग जायज : शाखा प्रबंधक

मढ़ौरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रवि शंकर ने कहा कि बैंक कर्मियों की सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस की मांग जायज है. उन्होंने कहा कि आरबीआई और नाबार्ड की तर्ज पर बैंकिंग क्षेत्र में भी पांच दिन कार्य दिवस लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन