सारण में प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को जैविक खाद और जैव उर्वरक अपनाने की सलाह
उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
पानापुर के किसान भवन में प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और आत्मा योजना के लाभों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकें सिखाई गईं।
saran News : पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में शुक्रवार को प्राकृतिक खेती एवं समसामयिक कृषि विषयों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक शमशेर आलम और प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान अतिथियों को पौधे भी वितरित किये गये.
रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने की अपील
कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने, संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गयी. किसानों से रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम करने तथा जैविक खाद, जैव उर्वरक, जीवामृत और घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की गयी.
आत्मा की योजनाओं की दी गयी जानकारी
आत्मा के उप परियोजना निदेशक शमशेर आलम ने किसानों को आत्मा योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने प्रशिक्षण, किसान भ्रमण, प्रदर्शन और अन्य कृषि प्रसार कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने आधुनिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाने पर भी जोर दिया.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सत्यम कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी बबलू कुमार, कृषि समन्वयक सुनील द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, रंजन पांडे, आत्मा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह और बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए