सारण में संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 6 है कैप्सन होगा- मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के एकमा में सड़क किनारे 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एकमा-सहाजितपुर मुख्य सड़क पर पचुवां गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना एकमा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

विज्ञापन

परिजनों ने थाने पहुंचकर की शव की पहचान

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी एकमा थाना पहुंचे. वहां उन्होंने शव की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डूमाईगढ़ गांव निवासी वशिष्ठ सिंह के 40 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह के रूप में की.

थानाध्यक्ष ने बताया कि धनंजय सिंह एकमा थाना क्षेत्र की फुच्टीकला पंचायत के तवकली गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था. गुरुवार की शाम वह जनता बाजार में आयोजित महावीरी झंडा देखने गया था. इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उसका शव पचुवां गांव के पास सड़क किनारे मिला.

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

आवेदन मिलने के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन