सारण: रसूलपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रसूलपुर के अतरसन गांव में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय युवक की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

विज्ञापन

saran News : रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक गांव के बधार में मवेशी चराने गया था. इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर जमीन पर गिरा था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और गांव में मातम पसर गया.

विज्ञापन

मवेशी चराने के दौरान टूटा तार बना मौत का कारण

मृतक की पहचान अतरसन गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह के सबसे छोटे पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि अर्जुन अपने मवेशियों को लेकर गांव के बधार में गया था. इसी दौरान वह वहां से गुजर रहे टूटे हुए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला.

पिता की मौत के बाद परिवार का सहारा था अर्जुन

ग्रामीणों के अनुसार अर्जुन तीन भाइयों में सबसे छोटा था. पिता की मौत के बाद वह परिवार के लिए बड़ा सहारा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

जर्जर बिजली तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली. ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर बिजली तारों की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे होते हैं. लोगों ने बिजली विभाग से तारों की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद एकमा सीओ और एसडीपीओ के साथ रसूलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

थानाध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को बिजली विभाग और जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधी व प्रशासनिक अधिकारी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन