छपरा में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में एसवीयू की छापेमारी, डेढ़ घंटे चली जांच

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण में लघु जल संसाधन विभाग के गंडक कॉलोनी स्थित कार्यालय में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने छापेमारी की. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस कार्रवाई में विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई.

विज्ञापन

Saran News : नगर निगम क्षेत्र के गंडक कॉलोनी स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने छापेमारी की. करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय में उपलब्ध कागजात और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की. हालांकि, छापेमारी के बाद टीम की ओर से कार्रवाई के कारण या किसी आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी.

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में हुई जांच

विभागीय कर्मियों के अनुसार, एसवीयू की टीम शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजेंद्र कुमार के कार्यालय पहुंची. टीम के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की और कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों को खंगाला. करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में हलचल बनी रही.

कर्मचारियों ने बताया कि टीम ने काफी छानबीन की, लेकिन किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज या आपत्तिजनक सामग्री के मिलने की जानकारी उन्हें नहीं दी गयी.

कार्रवाई के कारण पर अधिकारियों ने नहीं दी जानकारी

छापेमारी के दौरान टीम किस मामले में और किस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी. जांच पूरी होने के बाद टीम के अधिकारी कार्यालय से लौट गये. स्थानीय कर्मियों और मीडिया को भी कार्रवाई के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी.

करीब दो माह पहले हुई है राजेंद्र कुमार की पोस्टिंग

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजेंद्र कुमार की छपरा में पोस्टिंग करीब दो माह पहले ही हुई है. उनके पास पटना स्थित कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी होने की बात बतायी जा रही है. हालांकि, शुक्रवार को वह छपरा कार्यालय में मौजूद क्यों नहीं थे, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी.

एसवीयू की कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गयी. मामले में जांच के उद्देश्य और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन