राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण पर सख्ती, एनएचएआई ने हटवाईं दर्जनों दुकानें

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाती एनएचएआइ की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान में एनएचएआई का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दहा नदी पुल से वैशाखी तक सड़क किनारे कब्जे हटाए गए.

विज्ञापन

सीवान से विवेक कुमार सिंह
Siwan News : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान नवोदय विद्यालय के समीप दहा नदी पुल से वैशाखी तक चलाया गया. पूर्व में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान संचालन करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर अभियान शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गयी थी.

विज्ञापन

दहा नदी पुल से वैशाखी तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो. एनएचएआइ सारण के परियोजना निदेशक सह राजमार्ग प्रशासक राजू कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई शुरू की गयी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा तथा यातायात को सुगम बनाने के लिए राजमार्ग की भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के दौरान टीम को देखते ही कई दुकानदार स्वयं अपनी दुकानें और अस्थायी संरचनाएं हटाते नजर आये. प्रशासन ने लोगों से राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की है.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन