रेलवे पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, तलाश में लगातार छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

फरार शराब तस्कर की तस्वीर

Siwan News : सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला शराब तस्कर, मामले में दर्ज हुई एफआईआर.

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : जीआरपी सीवान, सीपीडीएस टीम तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को मैरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया एक शराब तस्कर बुधवार सुबह जीआरपी थाना से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है.जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार को मैरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई.

फरार तस्कर की तलाश में जुटीं जीआरपी और आरपीएफ की टीमें

तलाशी के दौरान उसके पीठ पर टंगे बैग से मास्टर ब्लेंडर्स सिग्नेचर व्हिस्की की 750 एमएल क्षमता वाली कुल सात बोतलें बरामद की गईं. गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई, जो मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुराय गांव निवासी अनिल कुमार साह का पुत्र है. इस संबंध में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जीआरपी थाना सीवान लाया गया था. हालांकि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शौचालय जाने के दौरान वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वहीं थाना से बंदी के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read : पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, भतीजी से दुष्कर्म मामले में चाचा दोषी करार, 23 जून को सजा का फैसला

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन