Giridih News : इवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : डीसी ने किया इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय, गिरिडीह स्थित इवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. उन्होंने इवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा एवं रख-रखाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्था का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान डीसी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है
उपकरण सदैव क्रियाशील रहें :
उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी उपकरणों को सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने वेयरहाउस परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बीयू (बैलेट यूनिट) हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, कमरों की सीलिंग व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाये रखने पर विशेष बल दिया.सुरक्षा बलों का सतर्क रहने का दिया निर्देश :
निरीक्षण के दौरान डीसी ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग, सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन शाखा के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










