गिरिडीह में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, प्रीति भास्कर ओर सचिव नमिता वर्मा बनी अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मंचासीन मुख्य अतिथि व कार्यक्रम प्रस्तुत करती । | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न हुआ। प्रीति भास्कर अध्यक्ष और नमिता वर्मा सचिव चुनी गईं।

विज्ञापन

गिरिडीह: होटल अशोका में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वां स्थापना समारोह आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण ने नई कार्यकारिणी का स्थापना कराया. पीडीसी पूनम सहाय की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा, रांची की अध्यक्ष नीता शेखर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए.

विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नमिता वर्मा, एडिटर मृदुला शर्मा, आईएसओ सृष्टि सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष नेहा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. मेघा, सविता चक्रवर्ती, खुशबू कुमारी एवं प्रिया रघुवंशी को नई सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा दान्या रौशन के शिव तांडव नृत्य से हुई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

रोटरी के प्रकाश बगड़िया, अमित गुप्ता, मनीष बर्नवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. क्लब ने व्हीलचेयर दान, कॉपी बैंक, महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं सिलाई मशीन वितरण जैसे सेवा कार्य किए. ग्राम बकोईया की लीलावती देवी को सिलाई मशीन भेंट कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया.

नीट में सफलता पाकर एम्स में स्थान प्राप्त करने वाले आर्य पलक को सम्मानित किया गया. अंत में अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola