गांडेय में देर रात निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन पर धावा, कर्मियों को हथियार के बल पर बनाया बंधक
घटना की सूचना पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह के मड़वाटांड़ में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन पर देर रात अपराधियों ने हमला किया. बंदूक की नोंक पर कर्मियों को बंधक बनाया गया और लूटपाट की गई. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.
गिरिडीह. गांडेय थाना क्षेत्र के मड़वाटांड़ में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में सोमवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की. घटना के दौरान वहां काम कर रहे कर्मियों को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया गया. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, करीब दो दर्जन अपराधी देर रात निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन परिसर में पहुंचे. आरोप है कि अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद लूटपाट की. घटना के दौरान कर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी.
सुबह घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीण और गांडेय पावर हाउस के कर्मी निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. वारदात की सूचना गांडेय पुलिस को भी दे दी गयी है.
घटना में क्या-क्या सामान लूटा गया और कितने मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
ये भी पढ़ें: बगोदर सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग हारे पूर्व सरपंच के बेटे, धनबाद के अस्पताल में तोड़ा दम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए