करमा पर्व 2026: गिरिडीह के देवरी में क्यों खास तरीके से सजाए जा रहे हैं अखरा? जानें तैयारियों की रंगत
चतरो बाजार में बिक्री के लिए लायी गयी करम डाली | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह के देवरी प्रखंड में करमा पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं. अखरा में विशेष सजावट और पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का माहौल. जानिए खास बातें.
गिरिडीह. प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व को लेकर देवरी प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. गांव-गांव में पर्व की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. मंगलवार को महिलाएं, युवतियां और किशोरियां करम डाली स्थापित करने के साथ पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटी रहीं. सुबह से ही विभिन्न गांवों के अखरा में चहल-पहल रही.
महिलाएं और युवतियां करम डाली, कासी, खजूर की पत्तियों समेत अन्य प्राकृतिक सामग्री से अखरा को आकर्षक ढंग से सजाने में लगी रहीं. कई स्थानों पर पारंपरिक करमा गीत भी गाये जा रहे हैं. पर्व की तैयारियों के बीच गांवों में पारंपरिक रंगत देखने को मिल रही है.

अखरा में शुरू हुई तैयारियां
करमा पर्व को लेकर देवरी, चतरो, मंडरो, घोरंजी, मनिकबाद समेत विभिन्न गांवों में तैयारियां तेज हो गयी हैं. अखरा की साफ-सफाई और सजावट के साथ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जुटायी जा रही है. महिलाएं और युवतियां सामूहिक रूप से पर्व की तैयारियों में भाग ले रही हैं.
बाजारों में भी बढ़ी रौनक
पर्व को लेकर देवरी प्रखंड के विभिन्न बाजारों में भी विशेष चहल-पहल रही. करम डाली, पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ जुटती रही. पर्व की तैयारियों के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रौनक देखी गयी.
करमा पर्व को लेकर खासकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह है. गांवों में अखरा की सजावट, पूजा की तैयारी और पारंपरिक गीतों के बीच पर्व का माहौल बनना शुरू हो गया है.
ये भी पढ़ें: जावा की हरियाली से क्यों जुड़ी है भाइयों की सुख-समृद्धि? जानें केराडीह में कैसे मनाया गया करमा पर्व
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए