Giridih News :पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Updated at : 06 Nov 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटना और यातायात के नियमों को पालन कराने को लेकर पुलिस ने बगोदर चौराहे पर पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान व जागरूकता अभियान चलाया.
विज्ञापन
बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बिना हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया चलाने वालों को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी. इस दौरान थाना प्रभारी ने बाइक चला रहे नाबालिगों फटकार लगायी. कहा कि भले आप एक किमी दूरी तय करें, या फिर सौ किमी. घटना कभी भी हो सकती है. ऐसे में बाइक सवार को हेलमेट लगाना बहुत जरूरी है. इसके अलावा चार पहिया वाहनों की डिक्की जांच की. बिहार नंबर वाली गाड़ियों की जांच विशेष रूप से की गयी. इस दौरान काफी संख्या में जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




