सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 8:05 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर थाना इलाके के अलकापुरी में ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए विनोद कुमार (44)की मौत हो गयी. मृतक मुफस्सिल थाना इलाके के भोरंगडीहा का रहनेवाला था. मामले को लेकर नगर पुलिस ने मृतक के भाई पवन कुमार साव के बयान पर ट्रक व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी […]
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर थाना इलाके के अलकापुरी में ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए विनोद कुमार (44)की मौत हो गयी. मृतक मुफस्सिल थाना इलाके के भोरंगडीहा का रहनेवाला था. मामले को लेकर नगर पुलिस ने मृतक के भाई पवन कुमार साव के बयान पर ट्रक व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पवन ने कहा है कि मंगलवार की शाम को वह अपने भाई विनोद के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर पचंबा की ओर जा रहा था.
इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रहे ट्रक (सीजे 04जे/8084) ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे उसका भाई विनोद बुरी तरह घायल हो गया. घयलावस्था में विनोद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने विनोद को धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद पीएमसीएच ले जाने के क्रम में उसके भाई ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त करने के साथ-साथ चालक को भी गिरफ्तार कर कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










