बिरनी में हाथियों ने मचाया उत्पात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2016 8:18 AM
विज्ञापन
अफरातफरी : रजमनिया में शिवमंदिर की चहारदीवारी तोड़ी, फसलों को किया नष्ट बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो, सरखी टोला व रजमनिया में 14 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है. रविवार की रात भर ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मची रही बिरनी : झुंड ने पहले रजमनिया में शिव मंदिर की चहारदीवारी तोड़ दी और […]
विज्ञापन
अफरातफरी : रजमनिया में शिवमंदिर की चहारदीवारी तोड़ी, फसलों को किया नष्ट
बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो, सरखी टोला व रजमनिया में 14 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है. रविवार की रात भर ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मची रही
बिरनी : झुंड ने पहले रजमनिया में शिव मंदिर की चहारदीवारी तोड़ दी और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया. उमवि रजमनिया के कमरे का दरवाजा तोड़कर वहां रखे तीन क्विंटल चावल खा गये. घटना से इलाके में भगदड़ की स्थिति बन गयी. ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर एक जगह जमा हो गये. काफी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़कर गांव से बाहर किया.
इस दौरान वीरेंद्र साव व सुधीर साव के खेत में लगी प्याज की फसल को भी नष्ट कर दिया. शंकर साव के घर में रखे तीन क्विंटल आलू व 50 किलो चोकर खा गये. सरखीटोला में लाटो महतो, हिरामन महतो व सुकर महतो समेत कपिलो गांव में कई लोगों के खेतों में लगी गेहूं फसल को नष्ट कर दिया. इधर सोमवार को हाथियों का झुंड पास के ही एक जंगल में डेरा जमाये रहा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










