पूर्वी सिंहभूम में बकरी चोरी करने पहुंचे दो युवकों की ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, एक की मौत दूसरा घायल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Feb 2025 12:26 PM

विज्ञापन

हरगोविंद नायक जिनके घर चोरी करने पहुंचे थे दो युवक

Jharkhand Mob Lynching: पूर्वी सिंहभूम में बकरी चोरी करने पहुंचे दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है. जिससे एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल है. उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम, राकेश सिंह : पूर्वी सिंहभूम के चकुलिया प्रखंड स्थित सोनहातू के जोड़ीसा गांव में बकरी चोरी करने पहुंचे दो युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. इससे एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना देर रात तकरीबन 1 बजे की है. घायल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बकरी की गले में बंधी घंटी बजी तब मामले की हुई जानकारी

जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम के जोड़ीसा गांव में दो युवक हरगोविंद नायक नामक व्यक्ति के घर बकरी चोरी करने पहुंचे थे. इस दौरान बकरी के गले बंधी घंटी बज उठी. जिससे उनकी नींद खुल गयी. जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि दो युवक बाइक से बकरी को पकड़कर ले जा रहे हैं. जब हरविंदर ने दोनों चोर को पकड़ा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने अपने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

शोर सुनकर जागे ग्रामीण

हरविंदर की शोर सुनकर ग्रामीण जागे और दोनों चोरों को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी. जिससे एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणों के चुंगल से मुक्त कराया. तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी. जबकि दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें एमजीएम अस्पताल में भेज दिया. वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला मंडल अस्पताल भेज दिया है.

Also Read: Road Accident: महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola