बेगूसराय में आयोजित पारो सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में बगरस ने विष्णुपुर को हराया

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: In the Paro Singh Cricket

कप के साथ विजेता टीम

Begusarai News : बेगूसराय के हसनपुर बागर स्थित स्वर्गीय परमानंद सिंह मैदान में आयोजित पारो सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब बगरस क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में बगरस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इकबाल इलेवन विष्णुपुर को 77 रनों के बड़े अंतर से हराया.

विज्ञापन
Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय के हसनपुर बागर स्थित स्वर्गीय परमानंद सिंह मैदान में आयोजित पारो सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब बगरस क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में बगरस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इकबाल इलेवन विष्णुपुर को 77 रनों के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

फाइनल में बगरस ने दिखाया दमखम

टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बगरस क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया और बाद में गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया.

विकास चौधरी की तूफानी बल्लेबाजी बनी जीत की नींव

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी विष्णुपुर की टीम ने शुरुआती ओवरों में बगरस के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. लेकिन विकास चौधरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 गेंदों में 35 रन ठोक दिए. उनकी पारी की बदौलत बगरस की टीम 16 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

128 रन का लक्ष्य भी नहीं बचा सका विष्णुपुर

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इकबाल इलेवन विष्णुपुर की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. बगरस के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया. पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई.

कप्तान अवधेश बने जीत के असली हीरो

बगरस के कप्तान अवधेश ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बल्ले से 13 रन बनाए और गेंदबाजी में दो ओवर के स्पेल में तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

गौतम और विकास को मिला खास सम्मान

टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने वाले गौतम कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आठ विकेट हासिल किए. वहीं 155 रन बनाकर विकास चौधरी ने बेस्ट बैट्समैन का खिताब अपने नाम किया.

विजेता और उपविजेता टीम को मिला सम्मान

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा नेता मनीष कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार और रंजन कुमार ने विजेता बगरस टीम को ट्रॉफी प्रदान की. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह, अर्जुन पासवान और एसआई कुंदन कुमार ने उपविजेता विष्णुपुर टीम को सम्मानित किया.

अंपायर और कमेंटेटरों ने निभाई अहम भूमिका

मुकाबले में शुभाकर मिश्र, मनोज कुमार और लालो कुमार ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली. जबकि मो. इरशाद और राहुल कुमार ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन किया.

आयोजन की लोगों ने की सराहना

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में इमरोज राणा, सावन कुमार, लक्ष्मी सहनी समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने आयोजन समिति की जमकर सराहना की.

Also Read : बेगूसराय में 3 दारोगा की मौत पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घटना को बताया पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन