छर्रा पट्टी राजघाट में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, कांवरियों की सुविधा बढ़ाने पर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

तैयारी को लेकर बैठक का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छर्रापट्टी राजघाट पर श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. कांवरियों की सुविधा और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त रूप से रणनीति बनाई गई. इस बैठक में प्रशासन से कई आवश्यक सुविधाओं की मांग की गई है.

विज्ञापन

Begusarai News : साहेबपुरकमाल में श्रावणी मेले के दौरान छर्रापट्टी राजघाट पहुंचने वाले शिवभक्त कांवरियों की सुविधा और विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार की सुबह न्यास समिति सह डाक कांवरिया संघ मटेश्वर धाम तथा श्रावणी मेला समिति छर्रापट्टी राजघाट की संयुक्त बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहरसा की जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने की.

विज्ञापन

कांवरियों की सुविधाओं पर विशेष जोर

बैठक को संबोधित करते हुए स्नेहा कुमारी ने कहा कि सावन माह में सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया सहित कई जिलों से हजारों श्रद्धालु छर्रापट्टी राजघाट पहुंचते हैं. यहां गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर पैदल बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं. उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखते हुए कांवरियों के ठहरने, स्नान और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था आवश्यक है.

प्रशासन से सुविधाएं बढ़ाने की मांग

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बेगूसराय जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन से घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, एसडीआरएफ की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, पंडाल, बिछावन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और पार्किंग सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई.

सरकार की ओर से भी हो रही तैयारियां

श्रावणी मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सरकार की ओर से भी घाट पर रोशनी, पंडाल और बैरिकेडिंग सहित कई आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. बैठक में न्यास समिति मटेश्वर धाम सह डाक कांवरिया संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत, सचिव शिवेंद्र पोद्दार, उपाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया, श्रावणी मेला समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सह सचिव अजय कुमार भारती, निलेश कुमार, सिकंदर यादव, रणबीर कुमार रमण, धीरेंद्र राय, सुमित कुमार, निरंजन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन