जमुई की घटना के खिलाफ बेगूसराय महिला कॉलेज की छात्राएं सड़क पर उतरीं, कठोर कानून बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना के विरोध में बेगूसराय महिला कॉलेज की छात्राएं सड़कों पर उतरीं. उन्होंने सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News : जमुई में छात्रा के साथ घटी अभद्र व्यवहार की घटना के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राएं सड़क पर उतरी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में छात्रा, महिला सुरक्षित नहीं है. जमुई के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह की अभद्र और खतरनाक घटनाएं घटी समाज को शर्मसार करने वाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है.

विज्ञापन

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

छात्राओं ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सरकार का नारा लगातार ढकोसला साबित हो रहा है. हमारा संगठन सरकार से मांग करता है कि एक कड़ा कानून बने जो अपराधी इस तरह की घटना को करने से पहले 100 बार सोचेंगे.

इस मौके पर एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, छात्रा नेत्री सानिया परवीन, रबीना कुमारी, सौम्या कुमारी, कशिश ने कहा कि महिलाओं छात्राओं के सवाल पर जब तक महिलाएं-छात्राएं खुद नहीं लड़ेंगी तब तक इस तरह की घटनाएं घटती रहेगी.

कहा कि हमारा संगठन और इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से यह मांग करता है कि इस तरह के तत्वों से निपटने के लिए सरकार कठोर कानून बनाए नहीं तो हम लोग पूरे बिहार भर में आंदोलन चलाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन