टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की तिथि बढ़ाने की मांग, बेगूसराय टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते टैक्स प्रैक्टिशनर्स | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है. जानें क्या है वजह.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (रजिस्टर्ड ट्रस्ट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयकर विभाग के सहायक आयकर आयुक्त सम्राट सुबोध कुमार (नि.ई.-1(2)(1), भागलपुर, स्टेशन-बेगूसराय) तथा वरिष्ठ आयकर अधिकारी (बेगूसराय क्षेत्र) राजकुमार भारती से मुलाकात कर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बजट में सरकार द्वारा गैर-ऑडिट मामलों में आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई थी. इस बदलाव के कारण टैक्स ऑडिट का काम पूरा करने के लिए मिलने वाला प्रभावी समय 2 महीने से घटकर मात्र 1 महीना रह गया है. इसके अलावा, विभागीय फॉर्म और यूटिलिटीज के देरी से जारी होने, बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति तथा आगामी त्योहारों के कारण करदाताओं और टैक्स पेशेवरों के लिए 30 सितंबर तक सभी प्रक्रियाएं पूरी करना काफी कठिन सिद्ध हो रहा है.

प्रतिनिधिमंडल ने ध्यान आकर्षित कराया कि धारा 271बी के तहत समय पर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल न करने पर कुल बिक्री (टर्नओवर) का 0.5% या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक के भारी जुर्माने का कड़ा प्रावधान है. ऐसी विषम परिस्थितियों में समय सीमा न बढ़ाए जाने से करदाताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ेगा. इन व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए एसोसिएशन ने मांग की है कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट तथा आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर किया जाए.

ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए प्रदीप कुमार और सचिव एडवोकेट रंजीत कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अतुल कुमार, सुशील शर्मा और माधव कुमार शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन