3 दारोगा की हादसे में मौत पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घटना को बताया पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति

बाएं से नीरज, ज्ञानेंद्र और साजन की फाइल फोटो.
Begusarai Accident News : बेगूसराय जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की मौत पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसे पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
Begusarai Accident News : बेगूसराय जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की मौत पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसे पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
राज्यपाल ने जताया गहरा दुख
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्यपाल ने दिवंगत पुलिस अधिकारियों एवं अन्य मृतक के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

हादसे में जान गंवाने वाले अधिकारियों का परिचय
- ज्ञानेंद्र अमरेंद्र वर्ष 2009 बैच के दारोगा थे, जो कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी थे और सितंबर 2025 से अरार थाना के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे.
- साजन कुमार पासवान वर्ष 2018 बैच के दारोगा थे, जो कैमूर जिले के भभुआ (भोपतपुर) निवासी थे और अगस्त 2025 से रतवारा थाना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
- नीरज कुमार भी 2018 बैच के दारोगा थे, जिन्हें महज एक सप्ताह पहले ही बेलारी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया था. गया जिले के मूल निवासी नीरज कुमार का परिवार डेहरी ऑन सोन में रहता है.
पटना से लौटते समय काल बन गई सड़क
बिहार पुलिस महकमे के लिए यह घटना बेहद दुखद साबित हुई है. राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन में एनसीआरबी और एनआईसी के विशेषज्ञों द्वारा क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) 1.0 को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे चारों लोग कार से मधेपुरा के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीनों थानाध्यक्षों समेत चालक की मौत हो गई. वाहन चला रहे ज्योतिष कुमार, उदाकिशुनगंज थाना के निजी चालक मनोज पासवान के पुत्र थे.

साजन पासवान की मौत से कैमूर में मातम
मृतक साजन पासवान भोपतपुर गांव निवासी शुकर पासवान के सबसे छोटे पुत्र थे, जो वर्ष 2018 में दारोगा बने थे और वर्तमान में रतवारा थाना के थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे. परिजनों के अनुसार साजन कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी अभी शादी भी नहीं हुई थी. उनके बड़े भाई मेघनाथ पासवान गांव में खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि दूसरे भाई राजन पासवान बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं और तीसरे भाई राजू पासवान थाना चालक के रूप में सेवा दे रहे हैं. परिवार के तीन भाई सरकारी सेवा में होने के कारण पूरे गांव को उन पर गर्व था, लेकिन इस हादसे के बाद गांव में लोगों का तांता लग गया और 100 से अधिक लोग बेगूसराय के लिए रवाना हो गए.
Also Read : 4 भाइयों में सबसे छोटे दारोगा साजन पासवान की मौत से कैमूर में मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










