बेगूसराय में DEO कार्यालय शाहपुर शिफ्ट करने का विरोध, शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विधायक को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय में डीईओ कार्यालय को शाहपुर शिफ्ट करने के प्रस्ताव का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है. विधायक से मिलकर कार्यालय मुख्यालय में ही रखने की मांग की गई.
बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को जिला मुख्यालय से हटाकर शाहपुर में नवनिर्मित शिक्षा भवन में शिफ्ट करने के प्रस्ताव का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है.
इसी कड़ी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज कपस्या स्थित कार्यालय में विधायक कुंदन कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.
शिक्षक संघ की तीन मांगें
संघ ने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं— डीईओ कार्यालय जिला मुख्यालय में ही रहे, शाहपुर के नवनिर्मित शिक्षा भवन में शिफ्ट करने पर रोक लगे और मुख्यालय में ही नये शिक्षा भवन का निर्माण हो. संघ के प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने अपनी बात मजबूती से रखी.
शाहपुर दूरी से परेशानी का तर्क
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि डीईओ कार्यालय के शाहपुर चले जाने से जिले भर के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को काफी परेशानी होगी.
जिला मुख्यालय से शाहपुर की दूरी अधिक होने से रोजमर्रा के कार्य बाधित होंगे. उन्होंने मांग की कि शाहपुर के नए भवन का उपयोग प्रशिक्षण केंद्र या अन्य कार्यालय के रूप में किया जाए.
विधायक ने दिया आश्वासन
इस पर विधायक कुंदन कुमार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में ही नये शिक्षा भवन के निर्माण के लिए वे शिक्षा मंत्री को प्रस्ताव भेजेंगे और डीईओ कार्यालय को मुख्यालय में ही बनाये रखने का पूरा प्रयास करेंगे.
प्रतिनिधिमंडल में ये थे मौजूद
कपस्या स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला अध्यक्ष सहित कई प्रखंडों के अध्यक्ष और शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद थे.
Also Read : ट्रेन से उतरते समय होमगार्ड जवान का फिसला पैर, घुटने के नीचे का हिस्सा कटा; हालत गंभीर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए