बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से पहले BJP का दावा- 3 अगस्त को सभी विरोधियों की जमानत होगी जब्त

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी की तस्वीर
Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी ने अपनी जीत का दावा किया है. भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 3 अगस्त को पार्टी की प्रचंड जीत होगी और सभी विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी.
Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से पहले बीजेपी ने अपनी जीत का दावा किया है. भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान किया है. उनके मुताबिक, 3 अगस्त को आने वाले नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे और सभी विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी.
जनता का जताया आभार
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जनता अपना फैसला ईवीएम में दर्ज कर चुकी है. उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा को इस बार भी जनता का भरपूर समर्थन मिला है. बता दें कि मृत्युंजय तिवारी पहले आरजेडी के प्रवक्ता थे और पिछले सप्ताह ही भाजपा में शामिल हुए हैं.
34.24 फीसदी हुआ मतदान
बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार 34.24 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. यह पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत कम है. पिछली बार इस सीट पर 41.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.
चुनाव के दिन भी रहा सियासी घमासान
मतदान के दौरान भी राजनीतिक माहौल गरमाया रहा. जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं भाजपा ने जन सुराज पर फर्जी मतदाताओं को बूथ तक लाने का आरोप लगाया. दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप पूरे दिन चर्चा का विषय बने रहे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
31 साल से बीजेपी का गढ़
बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है. 1995 से इस सीट पर भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ा है. इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है. हालांकि, चुनाव मैदान में कुल 26 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
अब सभी की नजर 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर टिकी है. इसी दिन तय होगा कि भाजपा अपना 31 साल पुराना विजय अभियान बरकरार रखती है या बांकीपुर की जनता कोई नया राजनीतिक संदेश देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










