Lava ने शुरू की Virat V1 5G और Virat V1 4G की पहली सेल, Flipkart पर मिल रहे हैं दोनों फोन सस्ते में

Lava Virat V1 5G (Photo: LAVA Mobile)
Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है. लॉन्च ऑफर के तहत आप दोनों स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इनमें 6.75-इंच 90Hz डिस्प्ले, 13MP AI कैमरा, IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Lava के नए स्मार्टफोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहे हैं. पिछले हफ्ते लॉन्च हुए इन दोनों फोन्स को कस्टमर्स Flipkart और Lava की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे. दोनों स्मार्टफोन में 6.75-इंच की बड़ी डिस्प्ले और AI सपोर्ट वाला 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. आइए इन दोनों फोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 की कीमत और ऑफर्स
- Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है.
- कीमत की बात करें तो Lava Virat V1 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Lava Virat V1 का यही वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है.
- लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी कस्टमर्स को दोनों फोन सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है. ऑफर के दौरान Lava Virat V1 5G को 11,999 रुपये और Lava Virat V1 को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
- कलर ऑप्शन की बात करें तो Lava Virat V1 5G Arya Blue और Sonar Gold रंगों में आता है. वहीं, Lava Virat V1 4G को Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
- फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन्स को सिर्फ 294 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर भी खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज करके कीमत को और भी कम कराया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: अगस्त में आ रहे हैं 5 नये स्मार्टफोन, लॉन्च का इंतजार करना हो सकता है फायदेमंद
Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के फीचर्स
- Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 में डुअल नैनो सिम का सपोर्ट मिलता है.
- दोनों स्मार्टफोन 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 90Hz रिफ्रेश रेट देती है.
- सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Virat V1 5G लेटेस्ट Android 16 पर चलता है. वहीं Lava Virat V1 में Android 15 Go Edition दिया गया है. इसे खास तौर पर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स के लिए तैयार किया गया है.
- परफॉर्मेंस के मामले में Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है, जबकि 4G मॉडल Unisoc SC9863A चिपसेट के साथ आता है.
- दोनों फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है. जरूरत पड़ने पर रैम को वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है.
- Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है. इसका 13MP का प्राइमरी कैमरा रोजमर्रा की फोटो और वीडियो के लिए बढ़िया काम करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं. यानी धूल और हल्के पानी के छींटों से इन्हें काफी हद तक प्रोटेक्शन मिलती है.
- Lava Virat V1 5G में बड़ी 6,000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, Lava Virat V1 के 4G वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी मिलती है. दोनों ही स्मार्टफोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
ये भी पढ़ें: 20 हजार से कम में OnePlus ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, जानें और क्या-क्या मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










