पटना के इन इलाकों में बनाए जायेंगे 48 ई-चार्जिंग स्टेशन, परिवहन विभाग को भेजी गई जगहों की लिस्ट
ई-चार्जिंग स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)
E-Charging Station: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में 48 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जायेंगे. इसे लेकर जिन जगहों को चिह्नित किया गया है, उसकी लिस्ट परिवहन विभाग को भेज दी गई है.
पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
E-Charging Station: पटना और इसके आस-पास के इलाकों में 48 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का फैसला लिया गया है. शहर में बढ़ रहे ई-व्हीकल की संख्या को देखते हुए चार्जिंग स्टेशन बनाए जायेंगे. पटना नगर निगम और नगर परिषद ने जगह चिन्हित कर परिवहन विभाग को भेज दिया है. परिवहन विभाग के विशेषज्ञ इन जगहों का निरीक्षण कर मानक के अनुसार फाइनल करेंगे.
नगर निगम से मांगी गई थी जगह
जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत पटना शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन का एक नेटवर्क बनाने के लिए नगर निगम से जगह मांगी थी. ऐसे ही गया-मसौढ़ी रोड, नौबतपुर और पालीगंज समेत अन्य जगहों पर भी ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए संबंधित नगर परिषद से मांगी गई थी. इसके बनने से ई-गाड़ियों के शहर से बाहर जाने पर बैटरी डिस्चार्ज होने की स्थिति में बैट्री चार्ज कराई जा सके.
निर्धारित रेट पर मिलेगी चार्जिंग की सुविधा
इन सभी ई-चार्जिंग स्टेशनों पर निर्धारित शुल्क पर सार्वजनिक गाड़ियों के बैट्री की चार्जिंग हो सकेगी. रेट का निर्धारण प्रति घंटे और मिनट के हिसाब से होगा. अलग-अलग गाड़ियों के लिए अलग-अलग चार्ज होगा. लेकिन इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक बस और भारी गाड़ियों को ई-चार्जिंग की सुविधा नहीं मिल सकेगी, क्योंकि इन गाड़ियों को बहुत उच्च क्षमता के चार्जर की जरूरत होती है. साथ ही वैसे चार्जर को अपेक्षित मात्रा में हाई वोल्टेज बिजली की आपूर्ति के लिए एक डेडीकेटेड ट्रांसफार्मर की भी जरूरत होती है.
पटना में यहां बनेंगे ई-चार्जिंग स्टेशन
जानकारी के मुताबिक, पिंक सिटी मैरिज हॉल के पास, गया मसौढ़ी रोडकुलहरिया कॉम्प्लेक्स, बांकीपुर-1, सुभाष पार्क, बांकीपुर पी एंड एम मॉल बेसमेंट, इंडस्ट्रियल एरिया, अंबेडकर भवन के सामने, नाला रोड, 52 बीघा आर्य कुमार रोड, एम. टोली, वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर तक डिवाइडर, मलाही पकड़ी, रैन बसेरा के पास, मेदांता अस्पताल, एसबीआई एटीएम, लोहिया नगर पार्क के पास, जेपी सेतु मरीन ड्राइव गोलंबर के पास, जनार्दन घाट समेत अन्य जगहों पर स्टेशन बनाए जायेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए