Road Accident: महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Feb 2025 9:51 AM

विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

Road Accident In Dhanbad: धनबाद में महाकुंभ जा रही स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मारी है. इस हादसे में 4 की मौत हो गयी है. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित दलुडीह बस गार्डेन के ठीक विपरीत एक खड़े ट्रक को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मारी है. घटना देर रात 1.30 बजे की है. इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर है. जबकि आधा दर्जन से अधिक के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे सभी

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो डब्ल्यूबी 18 टीबी 5672 में सवार सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे. इस दौरान पहले से कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन मार्ग पर पहले खड़े ट्रक को तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. उसी वक्त उसके ठीक पीछे टाटा नेक्सोन कार चालक ने भी संतुलन खो दिया और स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी. जिससे चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि नेक्सोन कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

धनबाद की खबरें यहां पढ़ें

बंगाल के रहने वाले हैं सभी मृतक

सभी मृतक बंगाल के रहने वाले बताये जा रहे हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद राजगंज पुलिस, युवराज होटल के कर्मचारी समेत कई समाज सेवी राहत कार्य में जुट गये. घायलों को तत्काल धनबाद अस्पताल भेजा गया. जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घायल और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. दुर्घटना की वजह से थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित रहा. आसपास के जितने लोग इस हादसे को देखा सभी इस दृश्य को देखकर दहल उठे.

Also Read: Indian Railways News : स्वर्ण जयंती और संबलपुर-जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola