Dhanbad News: 24 घंटे में पांच डिग्री गिरा पारा, आज से बारिश के आसार
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
जिले में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह जहां धूप का असर रहा है. वहीं अपराह्न दो बजे से आसमान में बादल छाने लगे.
विज्ञापन
जिले में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह जहां धूप का असर रहा है. वहीं अपराह्न दो बजे से आसमान में बादल छाने लगे. इस दौरान सरायढेला के आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गयी. तेज हवाओं और गरज के असर से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इधर पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं गुरुवार को यह घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है. 12, 13 और 14 जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. संभावित खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन