Dhanbad News: कोयला गैसीकरण से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई ताकत : रेड्डी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोयला गैसीकरण से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई ताकत : रेड्डी

हैदराबाद में आयोजित रोड शो में अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने लिया भाग.

विज्ञापन

सतही कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैदराबाद में गुरुवार को आयोजित रोड शो में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी के नेतृत्व में अधिकारियों व उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में कोयला गैसीकरण के माध्यम से भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों पर चर्चा की गयी. कहा गया कि देश के कोयला संसाधनों का उपयोग मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण में कर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है. आयात पर निर्भरता कम करने, औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार सृजन में भी कोयला गैसीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. केंद्रीय कोयला मंत्री श्री रेड्डी ने कहा कि कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आयातित ईंधन पर निर्भरता घटाने और नई औद्योगिक संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कोयला क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. मौके पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त समेत बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola