Dhanbad News: खनन विभाग ने छापेमारी कर बालू लदे दो मिनी ट्रक पकड़े

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: खनन विभाग ने छापेमारी कर बालू लदे दो मिनी ट्रक पकड़े

एनजीटी की रोक के लागू होते ही माइनिंग विभाग ने की बड़ी कार्रवाई. 10 जून से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में नदी से बालू उत्खनन पर लगी है रोक

विज्ञापन

10 जून से राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश लागू होते ही जिला खनन विभाग बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ सक्रिय हो गया है. गुरुवार की सुबह खनन विभाग की टीम ने बरटांड बस स्टैंड के समीप धैया रोड में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लदे दो मिनी 407 ट्रकों को जब्त किया. दोनों वाहनों में करीब 400 सीएफटी बालू लदा था. यह कार्रवाई जिला खनन विभाग के निरीक्षक श्याम नंदन सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में की गई. छापेमारी में धनबाद पुलिस भी शामिल थी.

लंबे समय से जारी है अवैध बालू का कारोबार

जानकारी के अनुसार, निरसा और पूर्वी टुंडी के बैजरा घाट सहित अन्य क्षेत्रों से बालू लाकर शहर में बेचा जा रहा है. शहर के हीरापुर, गोल बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में भी अवैध बालू का कारोबार लंबे समय से जारी है. जिले में कैटेगरी-2 के लगभग 16 बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है, लेकिन पर्यावरण स्वीकृति (एनवायरमेंट क्लियरेंस) नहीं मिलने से इन घाटों से बालू की निकासी शुरू नहीं हो सकी है. हालांकि पहले से स्टॉक किये गये बालू के परिवहन पर रोक नहीं है. गौरतलब है कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में नदियों से बालू उत्खनन पर प्रतिबंध लागू रहता है. यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों के तहत लागू की गई है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola