17-18 जून को गम्हरिया प्रखंड में लगेगा जन कल्याण शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सेवाएं
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 12 Jun 2026 10:26 AM
सांकेतिक तस्वीर
Madhepura News मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में 17 और 18 जून को सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर लगेगा. आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, पेंशन समेत कई योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिलेगा.
Madhepura News : सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून को दो दिवसीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लाभुकों को एक ही स्थान पर कई योजनाओं की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
आवेदन, सत्यापन और केवाईसी की होगी सुविधा
प्रखंड विकास पदाधिकारी शाएक आलम ने बताया कि शिविर में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लिए आवेदन, निबंधन, दस्तावेज सत्यापन और केवाईसी की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी. पात्र लाभुकों को योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ भी वितरित किए जाएंगे.
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
शिविर में आयुष्मान भारत योजना, 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा.
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना और निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी.
किसानों और छात्राओं को भी मिलेगा लाभ
किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान छात्रवृत्ति योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं और मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से संबंधित आवेदन और शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा.
लाभुकों से शिविर में पहुंचने की अपील
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और सेवाओं को उनके करीब पहुंचाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










