Indian Railways News : स्वर्ण जयंती और संबलपुर-जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें रद्द

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Feb 2025 9:24 AM

विज्ञापन

संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस की तस्वीर

Indian Railways News : रांची रेल डिविजन ने स्वर्ण जयंती और संबलपुर-जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी है. जानें अपडेट

विज्ञापन

Indian Railways News : रांची रेल डिविजन ने टेक्निकल फॉल्ट के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 25 व 26 फरवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 25 फरवरी को रद्द रहेगी.

वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वाया मुरी) 26 फरवरी को परिवर्तित मार्ग चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 26 फरवरी को परिवर्तित मार्ग वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, इटारसी होकर चलेगी.

मौर्य और तपस्विनी लेट से रवाना होगी

रांची मंडल के हटिया-नुआगां रेलखंड अंतर्गत टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 22 फरवरी को दो घंटे विलंब से संबलपुर से चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 22 फरवरी को एक घंटा विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

जयनगर-राउरकेला ट्रेन का होगा सामान्य परिचालन

हटिया-नुआगां रेलखंड अंतर्गत टाटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी. ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 23 फरवरी को और ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 25 फरवरी को सामान्य रूप से चलेगी. पूर्व में रेलवे ने इस ट्रेन को हटिया तक ही आगमन और प्रस्थान की जानकारी दी थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola