भाजपा के संजय सरदार बने आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन फेल

Updated:
विज्ञापन

प्रमाणपत्र लेते संजय सरदार

Adityapur Municipal Corporation Election Results 2026: भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार अब आदित्यपुर नगर निगम में मेयर कहलाएंगे. उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

शचींद्र कुमार दाश
Adityapur Municipal Corporation Election Results 2026: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन को 7,795 मतों के अंतर से पराजित किया है. अंतिम मतगणना परिणामों के अनुसार संजय सरदार को कुल 24,615 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इस आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे. संजय सरदार ने इस परिणाम को क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन और संगठन की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संजय सरदार का बयान

जीत की घोषणा के बाद संजय सरदार ने इसे जनता की जीत बताते हुए आदित्यपुरवासियों के प्रति आभार जताया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘यह जीत मेरी नहीं, बल्कि आदित्यपुर की जनता और मेरे साथ खड़े हर कार्यकर्ता की है. उन्होंने नई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही. नगर निगम क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा. साथ ही उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था और जनहित को केंद्र में रखकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया.

ये भी पढ़ें…

मनोज चौधरी बने सरायकेला नगर पंचायत के नये अध्यक्ष

खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रानी टूटी, देखें वार्ड के पार्षदों की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola