दुर्गा मंडप स्टाॅफ क्लब में होली मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन
दुर्गा मंडप स्टाॅफ क्लब में होली मिलन समारोह

बजरंग दल दुर्गा वाहिनी द्वारा गुरुवार को डकरा दुर्गा मंडप स्टाॅफ क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

डकरा. बजरंग दल दुर्गा वाहिनी द्वारा गुरुवार को डकरा दुर्गा मंडप स्टाॅफ क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. प्रखंड संयोजिका सुनीता महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस समारोह का संचालन बजरंगदल जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने किया. मुख्य अतिथि एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं बुढ़मू जिप सदस्य मनोज कुमार बाजपेयी, खलारी जिप सदस्य सरस्वती देवी शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने कहा कि होली मिलन समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब हम सभी एक साथ आकर खुशियां मना सकते हैं और समाज में एकता को बढ़ावा दे सकते हैं. यह कार्यक्रम से सामाजिक सदभावना को बढ़ावा देता है. मौके पर ललिता देवी, कृष्णा देवी, सीमा गुप्ता, बबिता विश्वकर्मा, गुड़िया शर्मा, किरण देवी, नंदनी विश्वकर्मा, दीपशिखा, अनीता शर्मा, सुनीता सिन्हा, सोनी, सीमा देवी, सीता देवी, मनीषा देवी, मुकेश राणा, गुडू कुमार, अमित लोहरा, दीपक तुरी, बिटू रिमिक्स, मनी कुमार, पंकज, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola