क्या आपको भी आते हैं ऐसे सपने? समझ जाएं आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत

सपने में दिखने वाली बुरी चीजें AI image
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने सिर्फ कल्पना नहीं बल्कि भविष्य के संकेत भी हो सकते हैं. कुछ सपने जीवन में आने वाली परेशानियों और मुश्किल समय की चेतावनी देते हैं. जानिए सपने में दिखने वाली ऐसी कौन-सी अशुभ चीजें हैं जो मेंटल स्ट्रेस, पैसों से जुड़ी दिक्कत या पारिवारिक समस्याओं का इशारा करती हैं और समय रहते आपको सतर्क कर सकती हैं.
स्वप्न शास्त्र के बारे में अगर आपको बताएं तो यह एक प्राचीन विद्या है जिसमें हमें सपनों का अर्थ या फिर मतलब बताया गया है. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में हम जिस भी चीज को देखते हैं उसका कोई खास अर्थ जरूर होता है. कई बार ये सपने जीवन में होने वाले पॉजिटिव बदलावों के बारे में सूचित करते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि यह हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों की तरह इशारा करते हैं. आज इस अर्टिकल में हम आपको सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको दिखे, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. सपने में दिखने वाली ये चीजें जिंदगी में जल्द आने वाली मुसीबतों की तरफ इशारा करते हैं. तो चलिए सपने में दिखने वाली इन अशुभ चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से, ताकि आप खुद को आने वाली मुसीबतों से बचाकर रख सकें.
पानी में डूबने या बहने का सपना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई भी इंसान खुद को नदी, समुद्र या फिर गहरे पानी में धोटे हुए देखता है, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है. अगर आपको सपने में ऐसा दिखे तो यह जीवन में जल्द आने वाले मेंटल स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतों की तरफ इशारा करते हैं. अगर आपको सपने में ऐसा कुछ देखते हैं तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करे क्योंकि, हो सकता है आपको आने वाले समय में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़े.
दांत टूटने या गिरने का सपना
स्वप्न शास्त्र के अगर आप स्पेन में दांत टूटते हुए या फिर झड़ते हुए देख रहे हैं, यो यह काफी ज्यादा अशुभ संकेत माना जाता है. मान्यताएं हैं कि इस तरह का सपना परिवार में स्ट्रेस, झगड़े या फिर किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी दिक्कतों की तरफ इशारा करता है. इसके अलावा कई बार यह सेहत से जुड़ी दिक्कतों की तरफ भी इशारा करता है.
खुद को रोते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को रोते हुए देख रहे हैं, तो यह आपके अंदर छिपी किसी तरह की चिंता या फिर डर की तरफ इशारा करता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने आने वाले समय में इमोशनल स्ट्रेस या फिर किसी बुरी खबर की तरफ भी इशारा करते हैं.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिख गई ये चीजें तो जल्द मिलेगा ढेर सारा पैसा, खुलेंगे किस्मत के सारे दरवाजे!
अंधेरा या रास्ता भटकने का सपना
वास्तु शास्त्र के अनुसार सपने में अंधेरा, सुनसान जगह या फिर खुद को रास्ता भूलते हुए देखना, इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप जीवन में किसी भ्रम या फिर गलत फैसले के शिकार बन सकते हैं. यह सपना इस बात की तरफ इशारा करता है कि, आपको जल्दबाजी में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए.
टूटता हुआ घर या बिल्डिंग देखना
अगर आपको सपने में कोई घर, दीवार या फिर बिल्डिंग टूटती हुई दिख रही है, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपको परिवार या फिर पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह का सपना अचानक आने वाली मुसीबतों की भी चेतावनी आपको देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




