मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें

Updated:
विज्ञापन
घर में मोरपंख किन जगहों पर रखना चाहिए? Ai image

घर में मोरपंख किन जगहों पर रखना चाहिए? Ai image

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि घर में रखा एक छोटा सा मोरपंख आपकी किस्मत, सुख-समृद्धि और घर के माहौल पर बड़ा असर डाल सकता है? बस इसे सही जगह पर रखना जरूरी है. इस आर्टिकल में जानिए वे 5 खास जगहें, जहां रखा मोरपंख देखते ही देखते आपकी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन आपके घर में रखा हुआ एक छोटा सा मोरपंख भी आपकी पूरी जिंदगी और किस्मत को बदलने की ताकत रखता है. जी हां, अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो बता दें, हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में साधारण से मोरपंख को सिर्फ सजावट की चीज नहीं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी का भी पावरहाउस माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण के प्रिय मोरपंख को घर पर रखने से न सिर्फ निगेटिव एनर्जी दूर होती है, बल्कि जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि का भी आना शुरू हो जाता है. इसी वजह से हम में से बहुत से लोग इसे अपने घर पर तो रखते हैं, लेकिन सही दिशा और जगह के अभाव की वजह से हमें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. अगर आप भी घर में शांति, बच्चों की बेहतर पढ़ाई और आर्थिक रूप से ज्यादा ग्रो करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 खास जगहों के बारे में बताएंगे जहां मोरपंख रखना आपके जीवन में देखते ही देखते पॉजिटिव बदलाव ला सकता है.


where to keep peacock feather at home
where to keep peacock feather at home

घर के मेन गेट पर जरूर रखें मोरपंख

हमारे घर का मेन गेट ही वह जगह है जहां से कोई भी इंसान और पॉजिटिव एनर्जी हमारे घर में एंट्री करती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर के मेन गेट पर कोई दोष है या फिर आपके घर में हमेशा निगेटिव एनर्जी महसूस होती है, तो आपको तुरंत अपने घर के मेन गेट पर तीन मोरपंख लाकर लगा देना चाहिए. आप अगर चाहें तो मोरपंख के ठीक नीचे भगवान गणेश जी की एक छोटी सी तस्वीर या फिर मूर्ती भी लगा सकते हैं. आपके ऐसा करने से आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और साथ ही आपके परिवार के लोग बीमारियों से भी बचे हुए रहते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे

इसे घर के मंदिर या पूजा घर में रखें

वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर को सबसे साफ और पवित्र जगह बताया गया है. इसे वजह से मंदिर में मोरपंख को रखना बहुत ही शुभ माना गया है. अगर आपके मंदिर में भगवान श्री कृष्ण या राधा-कृष्ण की मूर्ति है, तो उनके पास एक मोरपंख जरूर रखें. इसके अलावा जब भी आप सुबह-शाम घर में पूजा करें, तो धूप-बत्ती का धुआं इस मोरपंख को भी दिखाएं. इससे घर का माहौल एकदम शांत और खुशनुमा रहता है और परिवार के लोगों में आपस में प्यार बढ़ता है.

पैसे रखने की जगह या तिजोरी में रखें मोरपंख

अगर आपके घर में लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसे नहीं टिकते हैं या फिर आये दिन आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने में आपकी मदद मोरपंख कर सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक मोरपंख को लेना है और फिर उसे सबसे पहले माता-लक्ष्मी के चरणों में छुआना है. इसके बाद आपको इस मोरपंख को अपनी तिजोरी या फिर अलमारी में जहां पर आप अपने पैसों और गहनों को रखते हैं, वहां पर रख देना चाहिए. ऐसा करने से फालतू के खर्चे रुक जाते हैं और घर में तरक्की होने लगती है.

ये भी पढ़ें: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां और लग सकता है वास्तु दोष

बच्चों की पढ़ाई के कमरे में रखें मोरपंख

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है या फिर वे जो भी चीजें पढ़ते हैं, उसे बहुत ही जल्द भूल जाते हैं. अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस प्रॉब्लम से उसे बाहर निकालने का यह सबसे आसान उपाय है. इसके लिए सबसे पहले बच्चों के स्टडी रूम में या उनकी पढ़ाई की टेबल पर एक मोरपंख रख दें. इसके अलावा आप अपने बच्चे की किताबों के बीच में भी एक छोटा सा मोरपंख रख सकते हैं. मोरपंख को विद्या की देवी मां सरस्वती से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसे पास रखने से फोकस बढ़ता है और दिमाग भी शार्प होता है.

अपने बेडरूम में भी रखें एक मोरपंख

बेडरूम वह जगह है जहां हम आराम करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं या घर में स्ट्रेस रहता है, तो बेडरूम में मोरपंख लगाना चाहिए. बेडरूम के पूर्वी या उत्तर-पूर्वी कोने में दो मोरपंख एक साथ दीवार पर लगा दें. इन्हें ऐसी जगह लगाएं जहां सुबह उठते ही इन पर नजर पड़े. इससे आपसी मनमुटाव खत्म होता है और रिश्तों में प्यार बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही अपनी हथेलियां क्यों देखते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानिए इसके पीछे छिपा खास कारण


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola