पंचायतों में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चलायेगा सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट

Updated:
विज्ञापन
पंचायतों में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर चलायेगा सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट

सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पांचवीं से 12वीं तक के बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन की सुविधा उपलब्ध करायेगा.

विज्ञापन

पिपरवार. सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पांचवीं से 12वीं तक के बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन की सुविधा उपलब्ध करायेगा. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में भगवान बिरसा मुंडा ज्ञानार्जन मिशन के नाम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की जायेगी. इसमें योग्य शिक्षकों की सहायता से बच्चों को कंप्यूटर संचालन का ज्ञान भी दिया जायेगा. इसके अलावा ट्रस्ट समाज में व्याप्त अशिक्षा, अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सिंह चेरो ने चतरा उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर उक्त कार्य हेतु अनुमति मांगी है. साथ ही कोचिंग संचालन के लिए प्रत्येक पंचायत में सरकारी भवन भी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola