रांची नगर निगम: रोशनी खलखो की बड़ी बढ़त, कांग्रेस की रमा खलखो पीछे

Updated:
विज्ञापन
रांची नगर निगम: रोशनी खलखो की बड़ी बढ़त, कांग्रेस की रमा खलखो पीछे

Jharkhand Muncipal Election Result 2026: रांची मेयर चुनाव में रोशनी खलखो की बड़ी बढ़त कायम है. कांग्रेस की रमा खलखो दूसरे स्थान पर चल रही हैं. वार्ड 8 से किरण खलखो ने 2,059 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की. देखें रांची नगर निगम के ताजा वार्डवार परिणाम.

विज्ञापन

Jharkhand Muncipal Election Result 2026, रांची : रांची नगर निगम में मतगणना के बीच मेयर पद के चुनाव में तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने बड़ी बढ़त बना ली है. दूसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो चल रही हैं. जानकारी के मुताबिक रोशनी खलखो लगातार अपनी बढ़त मजबूत कर रही हैं. इधर, वार्ड स्तर पर भी नतीजे सामने आ चुके हैं. वार्ड संख्या 2 से सबिता कच्छप ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं अभी भी कई मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है और लगातार परिणाम घोषित किये जा रहे हैं.

किरण खलखो की शानदार जीत

रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में पार्षद पद के लिए किरण खलखो ने शानदार जीत हासिल की है. मतगणना के नतीजों के अनुसार किरण खलखो को 2,059 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका सिंह को 1,445 वोट प्राप्त हुए. तीसरे स्थान पर सोनम कुमारी रहीं, जिन्हें 1,141 वोट मिले.

Also Read: देवघर नगर निगम: 11 हजार के पार पहुंचीं रीता चौरसिया, झामुमो उम्मीदवार दे रहे हैं कड़ी टक्कर

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola