बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन
बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय

बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय

बीजेपी के युवा नेता और बिहार के बगहा निवासी रुपेश पाण्डेय ने जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. पाण्डेय ने मोदी सरकार की नीतियों पर कहा कि पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

नई दिल्ली बिहार के बगहा से भाजपा युवा नेता और व्यवसायी रुपेश पाण्डेय ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा कि "छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है. पाण्डेय ने कहा- मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है. लेकिन विपक्ष संसद में चर्चा करने के बजाय सड़क पर भ्रम फैला रहा है.

उन्होंने प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मियों और कई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताते हुए कहा, "लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ से समस्या का समाधान नहीं होगा. रुपेश पाण्डेय ने विपक्ष से अपील की कि "अगर छात्रों की सच्ची चिंता है तो संसद में आएं और सरकार के साथ मिलकर समाधान निकालें. सरकार जवाब देने के लिए तैयार है."

उन्होंने देश के छात्र-छात्राओं से कहा कि _"वे विपक्ष के बहकावे में न आएं. भाजपा सरकार आपके सपनों के साथ खड़ी है और माता विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से हम मिलकर देश के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola