VIDEO: बिस्तर पर चढ़कर पति पर बरसाए थप्पड़ और घूंसे, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा युवक
पति की पिटाई करती पत्नी (PC : X)
झांसी से एक पति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी उसे पीटती दिख रही है. बाद में महिला ने पुलिस से शिकायत की कि पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर यौन संबंध बनाए और उसे छोड़ दिया.
Jhansi Viral Video : यूपी के झांसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे महिला-पुरुष पति-पत्नी हैं. पत्नि बिस्तर पर पति के ऊपर चढ़कर उसकी पिटाई करती नजर आती है.
मामला पुलिस तक पहुंचा और मानिकपुर रेलवे एसपी तक महिला शिकायत लेकर पहुंची. महिला ने पुलिस को बताया कि मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर उसके साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. आरोपी पति का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियादी हैं.
पिटाई CCTV में कैंद
वीडियो की शुरुआत ही होती है पति की हो रही पिटाई से. CCTV में रिकॉर्ड वीडियो में सिर्फ युवक की आवाज सुनाई देती है. जबकि महिला क्या कह रही है ये क्लियर सुनाई नहीं पड़ता. युवक लगातार माफी मांगता नजर आता है. वहीं महिला उसके ऊपर चढ़कर लगातार घूसे और थप्पड़ जड़ती रहती है. विवाद जब कोर्ट तक पहुंचता है तब पता चलता है कि दोनों पति-पत्नी हैं.
महिला का आरोप क्या है?
महिला द्वारा पुलिस को दी जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को प्रयागराज कोर्ट में मेडिएशन के लिए दोनों साथ गए थे. वहां से महिला को घर ले जाने का भरोसा देकर उसे मानिकपुर स्टेशन ले गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक महिला को बच्चों के फीडिंग रूम में ले जाता है; और वहां सबरन उसके सात शारीरिक संबंध बनाता है. इसके बाद उसे छोड़ देता है. महिला ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग कर रही है.
वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी सामने रखी गई है. जिसकी पुष्टी प्रभात खबर नहीं करता.
ये भी पढ़ें: दीपावली-छठ पर घर जाने का है प्लान, तो टेंशन की नहीं कोई बात; रेलवे चलाएगी 1000+ स्पेशल ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए