सिल्ली थाना में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन, 4 मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
समाधान शिविर में प्रभारी और अन्य | Prabhat Khabar Network

समाधान शिविर में प्रभारी और अन्य | Prabhat Khabar Network

सिल्ली थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान शिविर में भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया. थाना प्रभारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की.

विज्ञापन

सिल्ली: सिल्ली थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें छह आवेदन आए. जिनमें अधिकांश भूमि विवाद से जुड़े थे. अधिकारियों ने 4 मामलों का मौके पर निष्पादन किया, जबकि दो मामलों को जांच के लिए रखा गया है.

थाना प्रभारी नवीन कुमार ने लोगों से समस्या होने पर थाना में शिकायत दर्ज कराने और अफवाहों से बचने की अपील की. शिविर में एसआई अमित कुमार, उदय सिंह, रामदेव यादव, अरुण कुमार, राजस्व कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola